800 वर्ष पुराने राम जानकी मठ का होगा कायाकल्प

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी में जानकी नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्राचीन श्रीराम जानकी मठ के जीर्णोद्धार के लिए शिला पूजन समारोह में भाग लिया। उन्होंने 800 वर्ष पुराने मठ में दर्शन कर बिहार की समृद्धि की कामना की और 10 हजार एकड़ में सीतापुरम टाउनशिप के विकास का ऐलान किया।

800 वर्ष पुराने राम जानकी मठ का होगा कायाकल्प

सीतामढ़ी। जानकी नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड अंतर्गत राघोपुर बखरी स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मठ के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिला पूजन समारोह में शिरकत की। रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 800 वर्ष पुराने मठ के गर्भगृह में दर्शन कर बिहार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां 10 हजार एकड़ में भव्य सीतापुरम टाउनशिप विकसित करने का निर्णय लिया गया है, इसे कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। श्रीराम जानकी मठ की 12 एकड़ भूमि पर भी निर्माण कार्य की अनुमति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिया कि मां सीता से जुड़े सभी स्थलों को चिह्नित कर उन्हें पुनर्जीवित करना सुनिश्चित करें। मंच पर महामंडलेश्वर स्वामी सांदीपेंद्र जी महाराज, विष्णुस्वामी भैय्या जी महाराज, स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी जी, स्वामी चंद्रमणि मिश्र जी, स्वामी किशोरीशरण जी महाराज मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSitamarhi News800 वर्ष पुराने राम जानकी मठ का होगा कायाकल्प