
शिवहर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 4952 महिलाओं के खाते में भेजे गए दस-दस हजार रुपए
शिवहर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 4,952 महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये का अंतरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख महिलाओं के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। योजना का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
शिवहर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को जिले के 4 हजार 952 महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपए अंतरण किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने 10 लाख महिला लाभुकों के खाते में 10-10 हजार प्रति लाभुक के दर से 100 करोड रुपए का अंतरण किया। जिसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में किया गया। जिसमें लाभुक महिलाओं के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे। कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिये प्रारंभिक राशि 10 हजार दी जा रही है।
बाद में आकलन कर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पसंद के रोजगार का लेकर पंचायत, गांव एवं स्कूल के भवनों में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा ताकि महिलाएं दिए गए राशि का सदुपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केन्द्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। मौके पर जीविका ज़िला परियोजना प्रबंधक अभिनव प्रिय ने कहा कि जिले में कुल 4952 महिलाओं के खाते में की राशि अंतरण किया गया। अब तक कुल 19376 महिलाओं को शिवहर ज़िले में राशि अंतरण की जा चुकी है। उन्होंने दीदियों को 18 तरह के रोज़गार के बारे में बताया जो 10 हजार की राशि से शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पशुधन से संबंधित रोज़गार के लिए युवा पेशेवर पशुधन दीपक कुमार जीविका शिवहर में पदस्थापित हैं। इनके द्वारा मछली पालन, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। मौके पर डीडीसी बृजेश कुमार, डा. बरूण कुमार के अलावा 150 से अधिक संख्या में जीविका दीदीयां आदि उपस्थित थीं ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




