समृद्धि यात्रा की सफलता के लिए दिया गया निर्देश

Jan 15, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी में समृद्धि यात्रा के लिए मुख्यमंत्री का आगमन सोमवार को होगा। जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूरा करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

समृद्धि यात्रा की सफलता के लिए दिया गया निर्देश

सीतामढ़ी। समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री सोमवार को सीतामढ़ी आएंगे। यात्रा के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समृद्धि यात्रा से जुड़ी तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। अब तक की गई तैयारियों की वस्तुस्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इसमें राज्य के सर्वोच्च नेतृत्व की सहभागिता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सभा स्थल की तैयारी, मंच एवं पंडाल निर्माण, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, फायर सेफ्टी, विकासात्मक एवं विभागीय स्टॉलों का निर्माण सहित आमजनों की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी तैयारियाँ पूर्ण करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान चिन्हित सभी कमियों को अविलंब दूर किया जाए तथा तैयारियों की वास्तविक प्रगति की दैनिक एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि माननीय मुख्यमंत्री की यह यात्रा पूर्णतः सफल, सुरक्षित और ऐतिहासिक बन सके। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;