Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsChief Minister s Visit Major Development Plans Unveiled in Sitamarhi
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासनिक अमलाअलर्ट मोड में

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासनिक अमलाअलर्ट मोड में

संक्षेप:

सीतामढ़ी में 19 जनवरी को मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का केंद्र हितनारायण हाई स्कूल होगा। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। स्थानीय लोगों में उत्साह है कि ये योजनाएं क्षेत्र के विकास में सहायक होंगी।

Jan 18, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। 19 जनवरी को मुख्यमंत्री जिले को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, मरम्मत और साज-सज्जा का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। संबंधित विभागों को कार्यों की प्रगति समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। जिससे मुख्यमंत्री के समक्ष योजनाओं की वास्तविक स्थिति प्रस्तुत की जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जीविका, उद्योग, पर्यटन, सड़क, पुल, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास और शहरी विकास से जुड़ी योजनाएं इस कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होंगी। हितनारायण सिंह हाई स्कूल बनेगा कार्यक्रम का मुख्य केंद्र : मुख्यमंत्री हैलीपैड बागमती नदी पर बनी पुल व सड़क उद्घाटन स्थल पहुंच कर उदघाटन कर जनता को सौपेंगे। उसके बाद कार्यक्रम बेलसंड प्रखंड के हितनारायण हाई स्कूल चंदौली परिसर में आयोजित किया जाएगा। यहीं से वे विभिन्न विकास योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे। स्कूल परिसर को कार्यक्रम के अनुरूप सजाया-संवारा जा रहा है। मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से संवाद : कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जो क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, यातायात नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। जनता में दिख रहा उत्साह : मुख्यमंत्री के आगमन और विकास योजनाओं की सौगात को लेकर जिले की जनता में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। खासकर सड़क, बाढ़ सुरक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के 19 जनवरी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि कार्यक्रम पूरी तरह सफल हो और जिले के विकास को नई दिशा मिल सके।