जिले के अधिवक्ता संघ ने मुख्य न्यायाधीश का किया स्वागत
सीतामढ़ी में उच्च न्यायालय पटना के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू का स्वागत किया गया। जिला बार एसोसिएशन ने उन्हें अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी बार एसोसिएशनों में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा की, जिससे अधिवक्ता नए कानूनों से अवगत हो सकें।

सीतामढ़ी। जिले में पहुंचे उच्च न्यायालय पटना के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू का डुमरा स्थित वकालत खाना में अधिवक्ता संघ द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत किया गया। जिला बार एसोसिएशन सीतामढ़ी एवं जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें अंग वस्त्र व मां सीता उद्भव का मोमेंटो देकर मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार झा आदि का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बिहार के सभी बार एसोसिएशन में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। ताकि समय-समय पर नए कानून की धारा से अधिवक्ता आसानी से अवगत हो सकें। मौके पर मुख्य न्यायाधीश के ओएसडी ज्योति प्रकाश के आलावा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय झा, सचिव आशुतोष कुमार उर्फ बमबम जी, वरीय अधिवक्ता रामहृदय उर्फ मोहन तथा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव अरविंद कुमार सिंह के अलावा संजीव कुमार सिंह, राम ज्ञान राय, अमर कुमार मिश्रा, कुमार शिवम, अरविंद कुमार यादव, धीरेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूदथे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


