ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीचरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कई गतिविधियों का आयोजन किया...

चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 12 Sep 2021 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

शिवहर | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, विचार गोष्ठी एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की गई। डीडीसी बिनोद दुहान ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योकि मनुष्य के जीवन में चरित्र का सबसे अधिक महत्व है। उन्होने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होने युवाओं समर्पण भाव लाने को कहा। एसडीओ इश्तियाक अली अंसारी ने युवाओं को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। खुद के अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए तत्पर रहने को कहा। पढ़ाई पर जोर देने के लिए कहा। स्वागत करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी स्वरूप डी ने कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के लिए प्रतिज्ञा ली गई। इसके उपरांत कबड्डी स्पर्धा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और प्रतिभागियों में मेडल दिए गए। जिले के 75 गांव में इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। इसमें फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज का संदेश लोगो में प्रचार प्रसार किया जाएगा। मौके पर पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी, नवाब हाईस्कूल के हेडमास्टर,राकेश कुमार ,दीपक कुमार तथा नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें