ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीमौसम का बदला मिजाज, कल बारिश की संभावना

मौसम का बदला मिजाज, कल बारिश की संभावना

जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार की सुबह दस बजे तेज धूप निकला जिससे लोगों को ठंड से राहत...

मौसम का बदला मिजाज, कल बारिश की संभावना
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSat, 22 Jan 2022 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सीतामढ़ी, नगर संवाददाता

जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार की सुबह दस बजे तेज धूप निकला जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आकाश में अचानक बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान मे गिरावट हो सकती है। शाम ढलने के साथ ठंड का सितम जारी हो गया। लगातार कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी है। अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम जनित बीमारियां बढ़ गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें