जेवर दुकान का शटर तोड़ पांच लाख के गहने उड़ाए

Feb 15, 2026 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक ज्वेलरी दुकान में चोरी हुई। बदमाशों ने शटर तोड़कर पांच लाख से अधिक के जेवरात चुरा लिए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जेवर दुकान का शटर तोड़ पांच लाख के गहने उड़ाए

सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के मदरसा रहमानिया के समीप एक ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर बदमाशों ने शनिवार की देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का शटर टेढ़ा कर ताला काट दिया और करीब पांच लाख से अधिक के जेवरात ले फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि मकान मालिक ने फोन पर दुकान संचालक अमघट्टा गांव निवासी जयकी साह को चोरी की सूचना दी। संचालक के अनुसार, दुकान में शादी-विवाह के लिए ग्राहकों द्वारा ऑर्डर किए गए गहने तैयार रखे थे।

मेहसौल थानाध्यक्ष मो. असदुल्ला स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;