बेला में कपड़ा व्यवसायी गायब, अपहरण या हत्या की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

फोटो उमा 5: व्यवसायी राजकिशोर चौधरी (फाइल फोटो)फोटो उमा 5: व्यवसायी राजकिशोर चौधरी (फाइल फोटो)फोटो उमा 5: व्यवसायी राजकिशोर चौधरी (फाइल फोटो)फोटो उमा

बेला में कपड़ा व्यवसायी गायब, अपहरण या हत्या की आशंका

बेला में कपड़ा व्यवसायी गायब, अपहरण या हत्या की आशंका परिहार। बेला थाना क्षेत्र के खैरबा गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी राज किशोर चौधरी अचानक गायब हो गए हैं। परिजनों ने अपहरण या फिर हत्या की आशंका जताई है। राज किशोर चौधरी की बाइक एवं चप्पल नोचा एवं खैरबा गांव के बीच सुनसान जगह पर बगीचे के पास मिली। मामले को लेकर राजकिशोर के छोटे भाई रंजीत चौधरी ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।बेला थाना क्षेत्र के खैरबा गांव निवासी इंदल चौधरी के सबसे बड़े पुत्र राज किशोर चौधरी की करीब 30 वर्षों से नोचा चौक पर कपड़े की दुकान है।

प्रतिदिन की भांति राजकिशोर रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए निकले। देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में नोचा एवं खैरबा के बीच सड़क किनारे उनकी बाइक एवं चप्पल मिली। इसके बाद परिजन घबरा गए और तेजी से खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।