कपड़ा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर 75 हजार लूटे

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

रमेश कुमार, परिहार। कपड़ा व्यवसायी संजय सिंह से बदमाशों ने 75 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 12 अप्रैल की रात हुई जब संजय अपनी दुकान बंद कर लौट रहे थे। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

कपड़ा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर 75 हजार लूटे

रमेश कुमार,परिहार। दुकान बंद कर घर लौटते समय घात लगाए बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी से हथियार के बल पर 75 हजार रुपए लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यवसायी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के सहजौली गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी संजय सिंह से हुई है। उनका इलाज मुजफ्फरपुर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। मामले को लेकर पीड़ित व्यवसाय के पुत्र कुंदन कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें धामी टोल निवासी राम प्रवेश साह और पांच अज्ञात को नामजद कराया है। एफआईआर के अनुसार संजय सिंह की कपड़े की दुकान परिहर चौक पर है। 12 अप्रैल की रात वह करीब 8:00 बजे अपना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान जब्दी रैन पेट्रोल पंप के समीप घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी राम प्रवेश ने अपने हाथ में लिए पिस्टल के बट से संजय के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे संजय बेहोश हो गए। आरोपियों ने रॉड, हॉकी स्टिक आदि से पिटाई कर दी। घायल संजय को परिजनों के साथ पुत्र कुंदन परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को जुटते देख अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। जाते-जाते मुकदमा करने पर जान मारने की धमकी भी देते गए। पीड़ित व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरपुर में भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।