बिरार के 3 घरों से गहने समेत 12 लाख की चाेरी
अमरनाथ झा नानपुर। बिरार गांव में गुरुवार रात को चोरों ने तीन घरों में चोरी की। पीड़ित परिवारों से नकद, आभूषण और अन्य सामान चुराए गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमरनाथ झा नानपुर। थाना क्षेत्र के बिरार गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकद, आभूषण एवं अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने मामले की सूचना नानपुर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बिरार निवासी वैद्यनाथ साह के दो पुत्रों इंदल साह एवं प्रमोद साह के घर में अज्ञात चोरों ने ताला काटकर प्रवेश किया और नकद राशि के साथ लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला। इसी रात गांव के बंटोलवा टोला निवासी संजय शर्मा के घर एवं दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर वहां से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवारों में मायूसी है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


