दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने की आशंका

Mar 02, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

नानपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता सफी अहमद ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी मोसीमा खातून को उसके ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये की दहेज मांगने के बाद मारने या बेचने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने की आशंका

नानपुर । दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर देने या गलत कार्य के लिए दलाल के हाथों बेच देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन गोट निवासी सफी अहमद ने थाना में एफआईआर कराई है, इसमें पुत्री मोसीमा खातून के दयादिन गुलनार गजाला, भैसुर अनीसुर रहमान, रजी अहमद को आरोपित किया है। सभी आरोपी थाना क्षेत्र के नानपुर उतरी के वार्ड तीन के निवासी है। वादी के मुताबिक उसकी पुत्री की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपियों द्वारा पांच लाख रुपए दहेज में मांग की जाने लगी।

मोबाइल के द्वारा पुत्री बताती थी कि यदि मांग की गई राशि नहीं देंगे तो वे लोग उन्हें मार देंगे या बेच देंगे। पिता का कहना है कि 24 फरवरी को बेटी से बात करनी चाही तो उसका मोबाइल नहीं लगा। तब पुत्री के ससुराल आकर देखा तो वह घर पर नहीं थी। जबकि परिवार सभी सदस्य घर पर ही उपस्थित थे। काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने एफआईआर की पुष्टि करते हुए मामले की जांच आरंभ कर देने की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।