भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाल जताई खुशी

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी। पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने  विजय जुलूस निकाल जताई खुशी

सीतामढ़ी। पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता पर मंगलवार को शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विजय उत्सव मनाया। जिला भाजपा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े, एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान हर्षोल्लास के साथ विजय जुलूस भी निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा पर चलने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि यह जीत जन-जन के विश्वास, समर्पण और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के पक्ष में स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। असम में दो-तिहाई बहुमत और पुडुचेरी में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का परिणाम है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ, उस बंगाल में भाजपा की सफलता पार्टी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इसे नए बंगाल के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री चुनचुन सिंह, जिला प्रवक्ता रमण कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।तीन राज्यों में जीत पर कार्यकर्ताओं में हर्ष : सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक पर मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रश्मि झा ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत व पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनाने व तमिलनाडु और केरल में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्न्ता जताई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।