कार्यकर्ताओं का वैचारिक प्रशिक्षण ही संगठन की असली शक्ति
शिवहर में भाजपा के जिला इकाई द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू हुआ। इसका शुभारंभ राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और अन्य नेताओं ने किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का वैचारिक कौशल और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाना है। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

शिवहर। भाजपा के जिला इकाई द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सोमवार से शिवहर नगर के एक उत्सव हॉल में शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ पार्टी के वरीष्ठ नेता व राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम तथा पूर्व सांसद रमा देवी सहित अन्य ने किया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का वैचारिक प्रशिक्षण ही संगठन की असली शक्ति है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। दो दिवसीय शिविर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। नेताओं ने जोर दिया कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहाँ निरंतर सीखने की प्रक्रिया चलती रहती है। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यकर्ताओं की क्षमता का विकास
यह अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल और सांगठनिक क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रवाद और सेवा भावना को जागृत करना है। पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन मंत्री के अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया के सांसद डा. संजय जयसवाल, मृत्युंजय झा, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, कार्यक्रम के प्रभारी नवीन कुमार, उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, रामकृपाल शर्मा,जयप्रकाश गुप्ता तथा महामंत्री राजेश कुमार राजू आदि शामिल थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


