Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsBJP Organizes One-Day Workshop in Shivhar for PM Modi s Seva Pakhwada Program

सेवा पखवाड़ा के दौरान 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

भाजपा ने शनिवार को शिवहर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पीएम मोदी की जयंती पर होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को स्वच्छता...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 14 Sep 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
सेवा पखवाड़ा के दौरान 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

शिवहर। भाजपा के जिला इकाई द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पीएम नरेंद्र मोदी की जयंती के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों पर टोली बनाकर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाना है। इसके अलावा एक पर मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। वही 17 सितंबर को पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही सेवा पखवाड़ा के तहत गरीब बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शनी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर लगाई जाएगी। वहीं जिला स्तर पर विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर प्रबुद्धजनों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी चर्चा होगी तथा 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंत काआयोजन किया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी के उपयोगिता पर जागरूकता फैलाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के शिवहर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन कुमार साह की एवं संचालन शिवहर नगर मंडल अध्यक्ष वैद्यनाथ साह किया। कार्यक्रम की जानकारी नगर मंडल प्रभारी राजेश कुमार राजू, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नूतन माला सिंह, जिला मंत्री मनोज कुमार के अलावा जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह एवं किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बसंत कुमार सिंह ने दिया। कार्यशाला में पार्टी नेता उमेश साह, श्रीकांत कुमार,अमित झा, सीता देवी, धर्मवीर कुमार तथा केशव कुमार सहित उपस्थित थे।