कार्यकर्ताओं ने उमंग और उत्साह से राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया
सीतामढ़ी में भाजपा का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाहनवाज हुसैन ने भाजपा के राष्ट्रवादी विचारों की सराहना की। सुप्पी में भी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

सीतामढ़ी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह पार्टी कार्यालय सीमरा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा का स्थापना दिवस समर्पित एवं राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं के तप और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी संकल्प, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व से प्रेरित होकर भाजपा ने राजनीति को सेवा और जनकल्याण का माध्यम बनाया है।विधायक
अनिल कुमार, बैद्यनाथ प्रसाद समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ने भाजपा को एक विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया है, जो नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री संदीप राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री चुनचुन सिंह ने किया।इस अवसर पर विधायक गायत्री देवी, अनिल कुमार, बैद्यनाथ प्रसाद, क्षेत्रीय प्रभारी संतोष रंजन, सह प्रभारी राजू झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवांशु किशोर, प्रो. उमेश चन्द्र झा, दर्शन कुमार, भारती देवी, प्रिंस तिवारी, शिवनाथ प्रसाद, दीपक मस्कारा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।सुप्पी में रही धूम: सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रश्मि झा ने की। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई। भाजपा के संगठन का स्थापना काल से अभी तक का विस्तार एवं शून्य से शिखर तक पहुंचने के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के बूथ स्तर पर मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक में हेमंत कुमार मिश्र, श्याम चन्द्र सिंह, सीमा जयसवाल, रविराज गुप्ता, राकेश कुमार झा, रामबाबू दास, वीरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार झा, विनय पासवान समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


