बाइक चोर गिरोह का बदमाश धराया
मेहसौल ओपी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को दबोचा है। उसकी निशानदेही पर तलखापुर इलाके से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के...
मेहसौल ओपी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को दबोचा है। उसकी निशानदेही पर तलखापुर इलाके से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के बदमाश की पहचान राजोपट्टी निवासी राजा मुखिया के रूप में की गयी है। मेहसौल ओपी प्रभारी रजा अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के आधार पर पांच-छह उसके साथियों के बारे में जानकारी मिली है। उसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। जिसमें एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सत्यापन के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।