परिहार विधायक गायत्री देवी का मोबाइल हैक
फोटो गायत्री देवी नाम से। परिहार विधायक गायत्री देवी का मोबाइल हैकपरिहार विधायक गायत्री देवी का मोबाइल हैकपरिहार विधायक गायत्री देवी का मोबाइल हैक

परिहार विधायक गायत्री देवी का मोबाइल हैक फोटो गायत्री देवी नाम से।परिहार, एक संवाददाताहैकर्स ने परिहार की भाजपा विधायक गायत्री देवी का मोबाइल हैक कर लिया है। इस घटना की क्षेत्र में चारों तरफ चर्चा हो रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विधायक का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। विधायक के मोबाइल से व्हाट्सएप पर मैसेज किया जा रहा है। जिसमें हैकर्स पहले हेलो लिख कर भेज रहा है। फिर नीचे हैकर्स द्वारा लिखा जा रहा है कि एक छोटी सी हेल्प चाहिए। और इस तरह पैसे की डिमांड की जा रही है।
इस मामले में विधायक का पक्ष लेने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक पति व पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने इसकी शिकायत एसपी एवं साइबर थाना से की है। उन्होंने उम्मीद जताया है कि अपराधी शीघ्र पकड़े जाएंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से पैसे नहीं देने की अपील की है। साथ ही किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


