भ्रष्टचार करने वालों का नहीं है कोई स्थान: मंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

फोटो उमा 12 बैरगनिया में सहयोग शिविर को संबोधित करती मंत्री श्रेयशी सिंहफोटो उमा 12 बैरगनिया में सहयोग शिविर को संबोधित करती मंत्री श्रेयशी सिंहफोटो उ

भ्रष्टचार करने वालों का नहीं है कोई स्थान: मंत्री

भ्रष्टचार करने वालों का नहीं है कोई स्थान: मंत्री बैरगनिया।

शिविर का आयोजन

बैरगनिया प्रखंड के बेलगंज पंचायत अंतर्गत जोरियाही बाजार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के उद्योग एवं खेल मंत्री सह सीतामढ़ी की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सूबे बिहार में भ्र्ष्टाचार करने वाले के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जो पदाधिकारी दलाल रखते हैं और रिश्वत लेते हैं, वे कान खोलकर सुन लें कि यह एनडीए की सरकार है, एनडीए का नेतृत्व है और सम्राट चौधरी की सरकार है। यहां भ्रष्टाचार करने वालों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कार्य नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में इसके समाधान का निर्देश दिए। मौके पर क्षेत्रीय विधायक बैद्यनाथ प्रसाद के द्वारा खेल मैदान की मांग रखी गई, मंत्री ने बैरगनिया में खेल मैदान बनवाने का आश्वासन दिया।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने मंत्री को ज्ञापन देकर बैरगनिया में पार्क एवं खेल मैदान की मांग की。

उपस्थित जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. बसीर अंसारी,भाजपा के मोहन कुमार सिंह,मुखिया सोनी प्रिया,सोमू झा,जदयू नेत्री कामिनी पटेल, प्रो.राजकुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन,बीडीओ सुनील कुमार गौड़,सीओ रंजीत कुमार, सीडीपीओ शैलेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक रामबाबू रमण, विद्युत विभाग के जेई सह प्रभारी सहायक अभियंता संतोष कुमार रमण,श्रम पदाधिकारी पारिजात परिमल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का माहौल

सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।मंच का संचालन विधायक बैधनाथ प्रसाद ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन मो. बसीर अंसारी ने की।मौके पर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार गिरी सहित कई पुलिस पदाधिकारी,सशस्त्र बल एवं चौकीदार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह तैनात देखे गए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या कहा?
मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है और रिश्वतखोरी में लिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।