Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsBihar Executive Assistants Protest with Candle March for Pending Demands
मांगों के समर्थन में कैंडल मार्च निकालकर कार्यपालक सहायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

मांगों के समर्थन में कैंडल मार्च निकालकर कार्यपालक सहायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

संक्षेप:

शिवहर में कार्यपालक सहायकों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला। मार्च कलेक्ट्रेट के निकट से शुरू होकर जीरो माइल चौक गोलंबर तक गया। कार्यपालक सहायकों की प्रमुख मांगों में वेतन...

Sep 07, 2025 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

शिवहर। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिला इकाई के आह्वान पर कार्यपालक सहायकों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में शनिवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च कलेक्ट्रेट के निकट से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए नगर के जीरो माइल चौक गोलंबर तक गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया। कार्यपालक सहायकों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक चरणबद्ध ढंग से आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। उनकी प्रमुख मांगों में वेतन पुनरीक्षण 11 मांगे शामिल हैं। उन लोगों का कहना था कि वेतन पुनर्निर्धारण के अलावा सेवा स्थाई कर राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए एवं वेतनमान मिले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा नियुक्ति की तिथि से ही ईपीएफ का लाभ मिले। हटाए गए कार्यपालक सहायकों का समायोजन हो। कैंडल मार्च में संघ के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ वर्मा,उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,जिला सचिव दयाशंकर प्रसाद तथा मीडिया प्रभारी चंदन जायसवाल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायक शामिल थे।