
जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन
सीतामढ़ी में, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर एक समन्वय समिति का गठन किया गया है, जो मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम पर काम करेगी। समिति में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कर रही है।
सीतामढ़ी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश के आलोक में जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा एक समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।जिसमे पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, बथनाहा के पूर्व प्रत्याशी ई. नवीन कुमार, मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, मो. अफाक खान, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, डॉ. राजीव कुमार काजू, प्रो. रूपम यादव, मो. अंजारुल हक, सीताराम झा, ताराकांत झा, राम बाबू सिंह, पवन झा, रामू मिश्रा, अर्जुन खिरहर, सेराज अहमद, आफताब अंजुम बिहारी, प्रो. रंजीत गुप्ता, ऋतु ठाकुर, चांदनी कुमारी, सुमन शर्मा, जैनेन्द्र कुमार राम, प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा, आलोक सिंह, सोहन प्रसाद एवं मो. मुख़्तार आलम को सदस्य बनाया गया है।
जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रकटू प्रसाद ने बताया कि यह समन्वय समिति प्रखंड कांग्रेस, विभिन्न मोर्चा संगठनों एवं पार्टी के प्रकोष्ठों के साथ तालमेल स्थापित कर मनरेगा बचाओ संग्राम को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर करने की साजिशों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




