रासायनिक समीकरण ने परीक्षार्थियों को उलझाया
सीतामढ़ी में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक व इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा चौथे दिन शांतिपूर्वक आयोजित हुई। मैट्रिक परीक्षा में केवल दो परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इंटर परीक्षा में 286 उपस्थित हुए। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

सीतामढ़ी । जिले के आठ केन्द्रों पर चौथे दिन बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक व इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में प्रथम पाली में निर्धारित मात्र दो परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि द्वितीय पाली में किसी भी केन्द्र पर कोई परीक्षार्थी निर्धारित नहीं थे। इसके कारण केन्द्रों पर सन्नाटा रहा। इसी तरह इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में दोनों पाली में कुल निर्धारित 309 परीक्षार्थियों में 286 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमपी हाईस्कूल केन्द्र पर प्रथम पाली की परीक्षा देकर बाहर आये इंटर के परीक्षार्थी सुकेश कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि रसायन विज्ञान की परीक्षा में समीकरण से सवाल उलझे हुए थे, इससे बनाने में समय अधिक लगा। उधर प्रभारी डीईओ के अनुसार कंपार्टमेंटल सह विशेष मैट्रिक परीक्षा में बुधवार को प्रथम पाली में ऐच्छिक विषय की परीक्षा में मात्र दो परीक्षार्थी निर्धारित थे।
परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्था
इसमें मथुरा हाईस्कूल व हाईस्कूल बरियारपुर केन्द्र पर एक-एक परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह कंपार्टमेंटल सह विशेष इंटर परीक्षा में प्रथम पाली में 112 में 107 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं द्वितीय पाली में 197 में 179 परीक्षार्थी शामिल हुए।
सुरक्षा व्यवस्था
चौथे दिन भी केन्द्रों पर प्रशासनिक चौकसी रही। परीक्षा केन्द्रों के मेन गेट पर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड से मिलान कर व कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अंदर प्रवेश करने दिया गया। केन्द्रों पर तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने गेट पर प्रत्येक परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर अंदर प्रवेश करने दिया। इस दौरान केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की लंबी लाइन लगी रही। केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संचालित कराने को लेकर दंडाधिकारी के साथ ही पुलिस बलों की तैनाती रही।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


