फिलॉसफी की परीक्षा में नहीं शामिल हुआ परीक्षार्थी

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्वक आयोजित की गई। 62 परीक्षार्थियों में से 52 उपस्थित रहे, जबकि 10 अनुपस्थित रहे। एमपी हाईस्कूल केन्द्र पर द्वितीय पाली में कोई परीक्षार्थी नहीं था। सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस रही।

फिलॉसफी की परीक्षा में नहीं शामिल हुआ परीक्षार्थी

सीतामढ़ी। जिले के दो केन्द्रों पर छठे दिन शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। दोनों पाली में कुल निर्धारित 62 परीक्षार्थियों में 52 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमपी हाईस्कूल केन्द्र पर द्वितीय पाली की परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी नहीं थे, जबकि कमला गर्ल्स हाईस्कूल केन्द्र पर फिलॉस्फी की परीक्षा में निर्धारित मात्र एक छात्र को शामिल होना था। वह अनुपस्थित रहा। वहीं डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बोर्ड को खैरियत रिपोर्ट भेजकर बताया कि प्रथम पाली में होम साइंस की परीक्षा में एमपी हाईस्कूल केन्द्र पर कुल निर्धारित 31 में 24 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।इसी

तरह कमला गर्ल्स हाईस्कूल केन्द्र पर निर्धारित 30 परीक्षार्थियों में 28 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।उधर दोनों केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।