Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsBela Police Seize Large Amount of Illegal Drugs and Arrest Two Nepali Nationals
बड़ी मात्रा में नशीली दवा व पांच बाइक जब्त, दो नेपाली गिरफ्तार

बड़ी मात्रा में नशीली दवा व पांच बाइक जब्त, दो नेपाली गिरफ्तार

संक्षेप:

बेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा और पांच बाइक जब्त की हैं। पुलिस ने दो नेपाली नागरिकों एम बहादुर थापा और जय किशोर साह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 62 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 630 टेबलेट नशीली दवा बरामद की और आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Dec 25, 2025 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

परिहार,। बेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा व पांच बाइक जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के वर्दीबास निवासी एम बहादुर थापा और गौशाला निवासी जय किशोर साह के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 62 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के अलावा 630 टेबलेट नशीली व प्रतिबंधित दवा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेला मच्छपकौनी गांव में केदार साह के टाट-फूस के दुकान को किसी व्यक्ति द्वारा किराए पर लेकर नशीली दवा एवं प्रतिबंध कफ सिरप का कारोबार किया जा रहा है।

इतना ही नहीं वहां नेपाली नागरिक जाकर नशीली दवा का उपयोग भी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बेला थानाध्यक्ष टीम गठित कर तुरंत मौके पर पहुंची। दुकान के बाहर कई बाइक खड़ी थी और अंदर कुछ लोग बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर सभी वहां से भागने लगे। इसमें से पुलिस ने एम बहादुर एवं जय किशोर को पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने 5 बाइक भी जब्त कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;