चार श्रम कोड बिल लागू करनेे के विरोध में प्रदर्शन
सीतामढ़ी में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन और अन्य श्रमिक संगठनों के आह्वान पर बैंकों में हड़ताल हुई। इस हड़ताल का कारण चार श्रम कोड बिलों का विरोध है, जो मजदूरों के अधिकारों को कम करते हैं। हड़ताल के चलते बैंकों में कारोबार प्रभावित हुआ और किसानों ने भी समर्थन दिया।

सीतामढ़ी। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ,बैंक इंम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया व ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त आह्ववान पर केंद्रीय ट्रेड यूनियंस के निर्णय के अनुसार गुरुवार को जिला के बैंक शाखाओं में कर्मियों ने हड़ताल की। ज्यादातर राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में ताला लटका रहा। जिससे लगभग 200 करोड रुपए से अधिक का बैंकिंग कारोबार नहीं हो पाया। वहीं एटीएम में भी कैश की किल्लत हो जाने से ग्राहक इधर से उधर भटकते नजर आए। बिहार प्रोविंशियल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के जिला कमिटी के जिला मंत्री संजीव कुमार ने बताया कि हड़ताल चार श्रम कोड बिल लागू किए जाने के खिलाफ आयोजित की गई थी।इसके
तहत मजदूरों के अधिकारों में कटौती की गई है।इससे मजदूर संगठन आंदोलन नहीं कर सकते हैं। हड़ताल में किसान आंदोलन के समर्थकों ने भी सहयोग किया। सभी बैंक कर्मी अग्रणी बैंक कार्यालय ,बैंक ऑफ़ बड़ौदा के समक्ष संजीव कुमार, रंजन कुमार सिंह, राजेश कुमार, ब्रह्मदेव मेहतर बैंक ऑफ़ इंडिया से प्रियरंजन कुमार, अश्विनी कुमार, ललन कुमार बैठा, कपिल देव पासवान, गौरी शंकर, नरेंद्र कुमार ,भरत कुमार, सुनील कुमार, एवं बैंक रिटायर्ड यूनियन के दिनेश चंद्र द्विवेदी , सियाराम साफी सहित कई शामिल थे। श्रम संगठनों व किसान संगठनों का श्रम कार्यालय पर धरना: सीतामढ़ी। दस केंद्रीय श्रम संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को हडताल के समर्थन में जिला के श्रमिक संगठनों, कामगारों व किसानों के साथ शहर में प्रदर्शन किया।जो नगर के गांधी मैदान में सभा करने के बाद जूलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए चार किलोमीटर पैदल चलकर किसान- मजदूरों ने डुमरा श्रम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।आक्रोशित प्रदर्शनकारी किसान-मजदूर जिन्दाबाद,चार श्रम कोड वापस लो,कृषि परअमेरिका से ट्रेड डील पर रोक लगाओ,साम्राज्यवाद-मुर्दाबाद, अमेरिका के सामने घुटना टेकना बंद करो इत्यादि नारेबाजी कर रहे थे। गांधी मैदान सभा में वक्ताओं ने कहा केन्द्र सरकार अमेरिका तथा कारपोरेट के समक्ष समर्पण कर श्रमिकों तथा किसानों के अधिकारों को छीन रही है। प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों के नेता प्रो.आनन्द किशोर,सीपीआई के जिला सचिव जयप्रकाश राय, देवेन्द्र यादव,जलंधर यदुबंशी,बैधनाथ हाथी,प्रो दिगम्बर ठाकुर,अमरेन्द्र राय,मदन राय,शशिधर शर्मा,विश्वनाथ बुन्देला,सुरेश बैठा,चन्द्रदेव मंडल,अबधेश यादब,अशोक निराला,मदन मोहन ठाकुर,ट्रेड यूनियन संगठन के दिनेशचन्द्र द्विवेदी,एटक के महेश झा,केदार शर्मा,मो.मुर्तुजा,जाहिर राईन,सौरभ कुमार,सुनील यादव,इंटक के दिलीप पाण्डेय,गजेन्द्र झा,दशरथ राय,गीता देवी,सुनीता देवी,रंजीत साह,गुड्डू कुमार,सीटू के पंकज कुमार दास,त्रिलोकी दास ,एक्टू के नेयाज अहमद सिद्दिकी आदि ने मांगो पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


