ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीबलभद्र जयंती धूमधाम से मनाई गई

बलभद्र जयंती धूमधाम से मनाई गई

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बाजार समिति स्थित बलभद्र मंदिर परिसर में व्याहुत सभा और व्याहुत महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती धूमधाम से मनाई...

बलभद्र जयंती धूमधाम से मनाई गई
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 16 Sep 2018 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बाजार समिति स्थित बलभद्र मंदिर परिसर में व्याहुत सभा और व्याहुत महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता अभय प्रसाद ने की और मुख्य यजमान सपत्निक रामजानकी व्याहुत भगवान की पूजा अर्चना विधिवत किया।

महा आरती के बाद दीप प्रज्वलित कर आमसभा प्रारंभ हुआ। इसमें एक स्मारिका का विमोचन किया गया और समाज के हित अनेक जनोपयोगी निर्णय लिया गया। आगत अतिथियों का स्वागत व्याहुत सभा के अध्यक्ष प्रो. विष्णु दयाल साह ने किया। वहीं महिला समिति की सचिव संगीता चौधरी ने शिवहर की सांसद रमा देवी, डा. निभा जायसवाल और डा. प्रतिमा आनंद को ‘स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चियों ने भाव नृत्य व गीतों के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। समाज के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित कर उसका हौसला अफजाई किया गया। इसमें निर्मल व्याहुत, गोपाल कुमार, विनोद कुमार, प्रो. नरेश राज, पारस प्रसाद, राम एकबाल प्रसाद, बैद्यनाथ प्रसाद, संजीव प्रसाद, आशा प्रभात, नीरा गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, सुरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें