Sitamarhi News: पीड़ित का साथ देने पर भड़के आरोपियों ने किया हमला

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में नुनिया टोली इलाके में चोरी के मामले में पीड़ित परिवार का साथ देने पर एक युवक पर हमला किया गया। सनोज कुमार सिंह पर रवि कुमार और अन्य ने चाकू व डंडे से हमला किया। सनोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Sitamarhi News: पीड़ित का साथ देने पर  भड़के आरोपियों ने किया हमला

Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के नुनिया टोली-रिंग बांध इलाके में चोरी के मामले में पीड़ित परिवार का साथ देने वाले युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 26 अगस्त की शाम की है। हमले में रीगा थाना क्षेत्र के संग्राम फंदह वार्ड-18 निवासी सनोज कुमार सिंह घायल हो गए। उन्होंने 28 अगस्त को नगर थाना में आवेदन देकर चार नामजद समेत अन्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में सनोज ने बताया कि वह अपने भाई के साथ घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान रवि कुमार, भोला राउत, धीरज कुमार और सुरेश राउत समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे।

चोरी के पुराने मामले को लेकर विवाद करने के बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और चाकू व डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में घायल होकर सनोज जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपित वहां से भाग निकले। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से घायल सनोज को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज कराया गया।इलाज के बाद उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया।बताया गया कि 17 मई को नुनिया टोला वार्ड-18 निवासी तुलसी देवी के घर 13 लाख की चोरी हुई थी।तुलसी देवी के अनुसार वह सुबह करीब चार बजे बच्ची को लेकर रेलवे स्टेशन गई थीं। करीब साढ़े पांच बजे घर में चोरी की सूचना मिली। घर लौटने पर दो कमरों में रखे गोदरेज के लॉकर टूटे मिले। आवेदन में करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और तीन लाख रुपये नकद चोरी होने की बात कही गई थी। मामले में तुलसी देवी ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सनोज का आरोप है कि चोरी के मामले में पीड़ित परिवार का साथ देने के कारण ही उनके साथ हमला किया गया। उन्होंने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: पीड़ित का साथ देने पर भड़के आरोपियों ने किया हमला