Sitamarhi News: मारपीट की घटना में जख्मी ने कराया केस
हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Sitamarhi News: पुपरी में केस उठाने को लेकर रामाश्रय राम पर हमला हुआ। आरोपियों ने जातिगत गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी। रामाश्रय और उनके बेटे पर लाठी और चाकू से हमला किया गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुपरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

Sitamarhi News: पुपरी। केस उठाने को लेकर मारपीट की घटना में जख्मी हरिहरपुर वार्ड 04 निवासी रामाश्रय राम ने पुपरी पुलिस को आवेदन दिया है। जिसके आधार पर स्थानीय अरुण कुमार, वरुण राय, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार व विशाल कुमार को एससी/एसटी एक्ट व अन्य धाराओं का आरोपी बनाया गया है। आवेदन में रामाश्रय ने बताया है कि घटना के दिन वह दरबाजे पर थे। उसी समय आरोपीगण जाति सूचक शब्द के साथ गाली-गलौज करते हुए आए और केस उठाने की धमकी देने लगे। केस नही उठाने पर बेटी को उठा लेने की धमकी दिया। विरोध करने पर उसे और उसके पुत्र पर लाठी, डंडे व चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया है।
सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस आई है, जो पीएचसी में ले जाकर इलाज कराया है।

