यूपीएससी : सुप्पी के आशीष गौरव को 568वीं रैंक मिली
सीतामढ़ी के राजपुर गांव के किसान सरोज कुमार सिंह के बेटे आशीष गौरव ने यूपीएससी 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। आशीष ने स्वअध्ययन से दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 568वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने अपनी शिक्षा सैनिक स्कूल कुंजपुरा और दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

सीतामढ़ी। सुप्पी प्रखंड के राजपुर गांव निवासी किसान सरोज कुमार सिंह व गृहिणी रानी कुमारी की एकलौता पुत्र आशीष गौरव ने यूपीएससी की सिविल सेवा 2025 प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नाम रौशन किया है। स्वअध्ययन कर दूसरे प्रयास में सफल आशीष को ऑल इंडिया 568वीं रैंक मिली है। आशीष शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के सरकारी प्रारंभिक स्कूल से तथा कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल हरियाना से व स्नातक (राजनीति विज्ञान) दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। आशीष के सफलता पर उनके दादा झारखंड पुलिस में एएसआई पद से सेवानिवृत राम अनिल सिंह पोते के कामयाबी पर काफी खुश है।आशीष
के पिता गांव में खेती किसानी के साथ लघु मुर्गा फार्म का व्यवसाय करते है। आशीष के सफलता पर उनके ननिहाल पुरनहिया प्रखंड के अदौरी गांव में खुशी का माहौल है। नाना नंदकिशोर सिंह, मामा सर्वेश सिंह प्रसन्नता व्यक्त की है। आशीष का मानना है कि दृढ़ संकल्प व सुनियोजित तरीके से की गई तैयारी सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। कला ड्रामा व स्टेज प्रोग्राम का शौकीन आशीष ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी, उसे निभाते हुए राष्ट्र व समाज सेवा करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


