महिला की हत्या मामले का मुख्य आरोपी धराया
शिवहर के माधोपुर छाता गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला रामकली देवी की हत्या के मुख्य आरोपी होरिल राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 23 मई को दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान यह हत्या हुई थी। एसआईटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें होरिल राय शामिल हैं।

शिवहर। जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की हत्या किए जाने से संबंधित मामले के मुख्य आरोपी होरिल राय को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शुभांक मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि 23 मई को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान एक पक्ष ने रामकली देवी पर ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दिया था। पुलिस ने घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए तत्काल एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने छापेमारी करते हुए अब तक मुख्य आरोपी होरिल सहित चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें होरिल कुमार के अलावा वंशलाल राय, किशोर राय और प्रमिला देवी को माधोपुर छाता से गिरफ्तार किया जा चुका है।
सभी आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं। एसपी ने कहा कि सभी आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


