राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज में हथियार लहराने का फोटो वायरल

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी के श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज में एक व्यक्ति का हथियार लहराते हुए फोटो वायरल हुआ है। बताया गया कि वह कॉलेज के वरीय अधिकारी का ड्राइवर है। इस घटना ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। कॉलेज प्रशासन ने इसे जानबूझ कर बदनाम करने की साजिश बताया है और जांच का आश्वासन दिया है।

राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज में हथियार लहराने का फोटो वायरल

सीतामढ़ी। श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति द्वारा हथियार लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फोटो में दिख रहा व्यक्ति कॉलेज के वरीय अधिकारी का ड्राइवर है। वायरल तस्वीर में ड्राइवर कॉलेज परिसर के अंदर हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है। जिससे छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया है। कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थान में इस तरह का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षण संस्थान के परिसर में हथियार का प्रदर्शन गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए।

फिलहाल इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को लेकर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज के प्राचार्य ओम प्रकाश राय ने बताया कि हथियार लहराता वाला व्यक्ति न तो ड्राइवर है और ना ही कॉलेज का स्टाफ है। यह जानबूझ कर कॉलेज को बदनाम करने की साजिश है। इसकी जांच करायी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।