Sitamarhi News: स्थायी समिति में भुगतान व एलईडी परियोजना को झंडी

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: सीतामढ़ी नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में नए प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दी गई, जैसे एलईडी चिह्न और सेल्फी प्वाइंट। हालांकि, शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए।

Sitamarhi News: स्थायी समिति में भुगतान व एलईडी परियोजना को झंडी

Sitamarhi News: मनीष झा सीतामढ़ी। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में गुरुवार को लंबित भुगतानों, शहर में एलईडी साइनेज स्क्रीन व सेल्फी प्वाइंट जैसी नई परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर आउट सोर्सिंग एजेंसी के भविष्य पर समिति किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।

बैठक के निर्णय

नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने स्पष्ट किया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महापौर रौनक जहां परवेज की अध्यक्षता में नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित बैठक में वर्ष 2025-26 की निविदा संख्या-21 के तहत उपलब्ध कराई गई सामग्रियों के भुगतान को स्वीकृति दी गई। साथ ही शहर में यूनिपोल पर आउटडोर एलईडी साइनेज स्क्रीन तथा मोनोग्राम एक्रेलिक लाइट सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने के लिए निविदा (आरएफपी) को भी समिति ने मंजूरी प्रदान की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वर्तमान में कार्यरत आउटसोर्सिंग एजेंसियों का कार्यकाल समाप्त होने और नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

सफाई व्यवस्था पर असहमति

हालांकि पुराने एजेंसी को नई निविदा होने तक कार्यरत रखने अथवा नए टेंडर की प्रक्रिया पर समिति में आम सहमति नहीं बन सकी। इस कारण इस विषय पर अंतिम निर्णय फिलहाल टल गया। नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से दो बिंदुओं में सफाई उपकरण एवं अन्य मदों के भुगतान तथा एलईडी साइनेज परियोजना पर सहमति बनी है। वहीं सफाई एजेंसी के संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

अन्य मुद्दे

उन्होंने कहा कि बैठक की कार्यवाही पुस्तिका (प्रोसीडिंग्स) में दर्ज निर्णयों के आलोक में ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान समिति सदस्य अताउल्लाह रहमानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मुद्दे उठाए, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सेक्शन पाइप मद की राशि को भी समिति ने स्वीकृति प्रदान की। बैठक में उपमहापौर आशुतोष कुमार, समिति सदस्य सीमांत शेखर,ललन प्रसाद, अंशुल प्रकाश वात्सायन, अताउल्लाह रहमानी, नसीम अंसारी, सीमा देवी, सुधीर कुमार, नगर प्रबंधक, नगर सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई?
बैठक में शहर में एलईडी साइनेज स्क्रीन व सेल्फी प्वाइंट जैसी नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।