अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर प्रशासन ने जुर्माना भी लगाया

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर प्रशासन ने जुर्माना भी लगाया

संक्षेप:

सीतामढ़ी में नगर निगम द्वारा ट्रैफिक समस्या और अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान जारी है। टाउन प्लानर राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांधी चौक से शराबगी चौक तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई दुकानदारों ने सहयोग किया, जबकि कुछ ने आपत्ति जताई। नगर निगम ने अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं करने का आश्वासन दिया।

Dec 10, 2025 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी। नगर निगम द्वारा शहर में ट्रैफिक समस्या और सड़क किनारे फैलते अवैध कब्जों को हटाने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। टाउन प्लानर सह नोडल अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में निगम की एंटी-एन्क्रोचमेंट टीम सुबह 10 बजे नगर निगम परिसर से जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर निकल पड़ी। टीम में स्वच्छता पदाधिकारी, सहायक वास्तुविद, नगर पुलिस बल और निगम कर्मी शामिल थे। अभियान का पहला चरण गांधी चौक से शराबगी चौक तक रहा, जहां सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने फुटपाथ से लेकर सड़क किनारे तक दुकानों द्वारा फैलाए गए सामान को हटाने के साथ कई स्थानों पर अस्थायी ठेलों और बोर्ड को भी जब्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद टीम शराबगी चौक से जानकी स्थान की ओर बढ़ी। यहां कई दुकानदारों ने दुकान से बाहर तक सामान फैला रखा था, जिससे पैदल यात्रियों को चलने में कठिनाई होती थी। निगम टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर कब्जा हटाया। कई दुकानदारों ने सहयोग किया, जबकि कुछ ने कार्रवाई पर आपत्ति भी जताई। टीम ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकी स्थान से अभियान पुनः गांधी चौक पहुंचा, जहां कुछ दुकानों के सामने अवैध बैरिकेडिंग और अनावश्यक बोर्ड पाए गए। निगम कर्मियों ने इन्हें भी जब्त कर लिया।