ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीसीतामढ़ी के बाजपट्टी में पारिवारिक विवाद में विवाहिता को जलाने का प्रयास

सीतामढ़ी के बाजपट्टी में पारिवारिक विवाद में विवाहिता को जलाने का प्रयास

महुआईन गांव की सीमा देवी को पारिवारिक विवाद के कारण जलाकर मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता द्वारा इस बाबत थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में ससुर रमन मुखिया, सास गीता देवी, भैंसुर बबलू मुखिया, सुशीला...

सीतामढ़ी के बाजपट्टी में पारिवारिक विवाद में विवाहिता को जलाने का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 14 Oct 2019 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

महुआईन गांव की सीमा देवी को पारिवारिक विवाद के कारण जलाकर मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता द्वारा इस बाबत थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में ससुर रमन मुखिया, सास गीता देवी, भैंसुर बबलू मुखिया, सुशीला देवी, ननदोसी राकेश कुमार और ननद ममता देवी को आरोपित किया है। आरोप के मुताबिक 11 अक्टूबर की रात नौ बजे जब वादिनी खाना खा रही थी तो इसी क्रम में आरोपी ने मिलकर उसका हाथ-पैर बांध दिया। फिर केरोसिन तेल उड़ेल कर उसे जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन, हल्ला करने पर जुटे पति राजेश मुखिया व ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें