केंद्रीय गृहमंत्री ने वर्चुअल मोड में किया इंदरवा बीओपी का लोकार्पण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल माध्यम से सीतामढ़ी के सोनबरसा में इंदरवा बीओपी का लोकार्पण और बथनाहा में एसएसबी मुख्यालय का ई शिलान्यास किया। निर्माण कार्य 22 एकड़ भूमि पर 75 करोड़ की लागत से होगा। यह परियोजना भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और तस्करी पर नियंत्रण में मदद करेगी।

सीतामढ़ी/सोनबरसा/बथनाहा, हिट। इंडो नेपाल सीमा से लगे एसएसबी के 51 वीं वाहिनी के सोनबरसा के समीप इंदरवा बीओपी के नव निर्मित भवन का लोकार्पण एवं बथनाहा स्थित वाहिनी के मुख्यालय का ई शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल किया। गृहमंत्री नेपाल सीमा से सटे चयनित वाईब्रेंट विलेज का विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। एसएसबी 51वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि अररिया से केंद्रीय गृह मंत्री इंदरवा बीओपी का ई लोकार्पण एवं बथनाहा स्थित वाहिनी के मुख्यालय के भवन का ई शिलान्यास किया। बथनाहा में वाहिनी के मुख्यालय के लिए 22 एकड़ भूमि में शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य का भी शुभारंभ हो गया।
सीमा चौकी के लिए तीन एकड़ भूमि की गयी है अधिग्रहित : सीमा चौकी की स्थापना हेतु 03 एकड़ भूमि को अधिग्रहित किया गया था। उक्त सीमा चौकी में “सी टाइप” भवन का निर्माण विभागीय परियोजना के तहत किया गया है। इस आवासीय परिसर में जवान बैरक, रसोई-सह-भोजनालय-सह मनोरंजन कक्ष, सीमा चौकी कमांडर के लिए आवास तथा शौचालय का भी प्रावधान है। सीमा चौकी में बिहार सरकार द्वारा प्रदत विद्युत कनेक्शन उपलब्ध है। विधुत के अतिरिक्त स्रोत के तौर पर 10 किलोवाट सोलर पॉवर प्लांट भी है। सीमा चौकी में चिकित्सा सुविधा व संचार व्यवस्था का भी प्रावधान है। कार्यक्रम में आशीष पांडेय, द्वितीय कमान अधिकारी, रंजीत सिंह, सहायक कमांडेंट, उप निरीक्षक देवसिंह व अन्य उपस्थित थेl बथनाहा में बनेगा एसएसबी का 51वीं बटालियान का मुख्यालय : बथनाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित सीमा सशस्त्र बल के 51वीं वाहिनी सीतामढ़ी दो के लिए प्रशासनिक एवं आवासीय भवन सहित अन्य निर्माण कार्य का भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मिली जानकारी के अनुसार 22 एकड़ भूमि पर करीब 75 करोड़ की राशि से निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए गुरुवार से ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि गृहमंत्री के तीन दिवसीय बिहार दौरे के दौरान अररिया स्थित एसएसबी कैंपस के भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान ही बथनाहा स्थित एसएसबी कैंपस का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। सीमा सशस्त्र बल के 51वीं वाहिनी के कमांडेन्ट संजीव कुमार सिंह ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा, आतंकवाद, तस्करी एवं घुसपैठ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाना पहले से ज्यादा आसान हो सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


