ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीपुनौरा से शराब तस्कर गिरफ्तार

पुनौरा से शराब तस्कर गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने शराब के बड़े धंधेबाजों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

बिहार पुलिस ने शराब के बड़े धंधेबाजों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
1/ 2बिहार पुलिस ने शराब के बड़े धंधेबाजों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
बिहार पुलिस ने शराब के बड़े धंधेबाजों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
2/ 2बिहार पुलिस ने शराब के बड़े धंधेबाजों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीWed, 24 Feb 2021 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार पुलिस ने शराब के बड़े धंधेबाजों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एक महीने के भीतर ऐसी तीसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मद्यनिषेध प्रभाग की मदद से सीतामढ़ी पुलिस ने शराब तस्करी करनेवाले भूपेन्द्र सिंह को पुनौरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। शराब की आपूर्ति और पैसों की वसूली की फिराक में वह बिहार पहुंचा था। भूपेन्द्र मूलत: हरियाणा का रहनेवाला है। पर वह वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी में रहता था।

डुमरा व चेनारी में पकड़ी गई थी शराब की खेप

भूपेन्द्र सिंह की तलाश डुमरा (सीतामढ़ी) में दर्ज मामलों के अलावा चेनारी (रोहतास) थाना में दर्ज कांड में भी थी। दोनों ही मामलों में शराब की बड़ी खेप बरामद हुई थी। चेनारी में पकड़ी गई शराब की खेप इसी साल भेजी गई थी। वहीं इसके द्वारा भेजी गई शराब की एक खेप डुमरा थाना इलाके में पिछले वर्ष बरामद हुई थी। भूपेन्द्र मूल रूप से हरियाणा के बघाली स्थित रहुनी का रहने वाला है। वह उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहनी स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहा था।

पंजाब व हरियाणा से भेजता था शराब

शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि भूपेन्द्र बिहार के तस्करों से मिलकर शराब की आपूर्ति करता था। पंजाब और हरियाणा से शराब लेने के बाद वह अपने सहयोगियों की मदद से इसे चोरी-छुपे बिहार भेजता। इसके लिए ट्रक और चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल होता था। शराब तस्करों के खिलाफ महीने भर में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले हरियाणा के पानीपत से अजीत सिंह और पंजाब के मोहाली से पुष्पिंदर सिंह धारीवाल को गिरफ्तार कर बिहार लाया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें