ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीअतिक्रमणकारियों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

अतिक्रमणकारियों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

शहर को जाम से निजात दिलाने व सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर सख्ती...

अतिक्रमणकारियों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 18 Nov 2018 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर को जाम से निजात दिलाने व सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर सख्ती बरतेगी। डीएम के मॉनेटरिंग में वरीय अधिकारियों की बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू करा जाएगा। जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके। डीएम डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। कहा कि रविवार से इस पर काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों के साथ अतिक्रण स्थल को चिह्नित की जाएगी। उसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी सख्ती के साथ अभियान चलाया जाएगा। शहर के विकास व ट्रैफिक व्यवस्था अतिक्रमण की वजह से चौपट हो रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें