मोतिहारी स्टेट हाईवे व बसंतपट्टी से अतिक्रमित सड़कें होंगी खाली
पिपराही में प्रशासन ने सड़क के दोनों किनारों पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने का आदेश दिया है। 23 मार्च को दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। अब प्रशासन ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक अतिक्रमण खाली न करने पर अभियान चलाया जाएगा, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा है।

पिपराही। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवहर-मोतिहारी स्टेट हाई वे तथा पिपराही- बसंतपट्टी पथ में सङक के दोनों किनारों पर हुए अतिक्रमण को खाली करने के प्रभारी सीओ-सह- बीडीओ आदित्य सौरभ ने 23 मार्च को निर्देश दिया था। निर्देश के बाद एक सप्ताह तक दुकानदारों ने अतिक्रमण खाली करते रहें। संबंधित दुकानदार ईंट की दीवार तथा ऐस्बेस्टस को तोड़कर हटाने में जुटे रहे। 23 मार्च को अंचल स्तरीय टीम द्वारा अतिक्रमित जमीन का भौतिक सत्यापन कर 74 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया था। समय बीतने के साथ ही फिर से सङकों का अतिक्रमण कर लिया गया। इधर प्रशासन द्वारा फिर से अतिक्रमित सङक को खाली कराने की तैयारी की गई है।
आगामी 31 मई के पूर्व तक जो लोग अतिक्रमण खाली नही करते हैं तो प्रशासनिक स्तर से अभियान चलाकर अतिक्रमण खाली कराया जाएगा। इस आदेश के बाद अतिक्रमित लोगों में हड़कंप मच गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


