ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीअसामाजिक तत्वों को चिह्नित कर शुरू की कार्रवाई

असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर शुरू की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर कर्म नही कांड करो आदि असामाजिक ग्रुप में शामिल लोगों को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। डीएसपी पुपरी संजय कुमार पांडेय ने सोशल मीडिया पर कर्म नही कांड करो ग्रुप में शामिल...

असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर शुरू की कार्रवाई
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 11 Aug 2019 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया पर कर्म नही कांड करो आदि असामाजिक ग्रुप में शामिल लोगों को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। डीएसपी पुपरी संजय कुमार पांडेय ने सोशल मीडिया पर कर्म नही कांड करो ग्रुप में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्यवायी की गई है।

सोशल मीडिया पर असामाजिक ग्रुप में शामिल अन्य लोगों को चिह्नित करने का कार्य पुलिस ने शुरू कर दी है। डीएसपी ने क्षेत्र के युवाओं से सोशल मीडिया पर बनाये गये असामाजिक ग्रुप से दूरी बनाने का आह्वान किया। अन्यथा उनलोगों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी, जो ऐसे ग्रुप में शामिल पाये जाएंगे।

डीएसपी ने व्यवसायियों से कैश लेकर बैंक व अन्य स्थानों पर जाने के लिये पुलिस से मदद लेने को कही है। साथ ही लापरवाही नही बरतने की सलाह दी है। दुकान में सीसीटीवी लगाने के अलावे बाहर में भी इसकी व्यवस्था करने को कहा है। जिससे व्यवसाय व व्यवसायी दोनों ही सुरक्षित रह सके।(एसं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें