ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीआचार्य सुदर्शन ने किया बाढ़ पीड़ितों को सहयोग

आचार्य सुदर्शन ने किया बाढ़ पीड़ितों को सहयोग

सीतामढ़ी। मेजरगंज स्थित जय सुदर्शन आश्रम सुदर्शन धाम के तत्वावधान में आचार्य सुदर्शन महाराज द्वारा अपने राहत कोष से बसबिट्टा पंचायत के रघुनाथपुर,धुनिया टोला व खैरवा पंचायत के खैरवा दलित बस्ती मुसहरी...

आचार्य सुदर्शन ने किया बाढ़ पीड़ितों को सहयोग
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 05 Aug 2019 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

सीतामढ़ी। मेजरगंज स्थित जय सुदर्शन आश्रम सुदर्शन धाम के तत्वावधान में आचार्य सुदर्शन महाराज द्वारा अपने राहत कोष से बसबिट्टा पंचायत के रघुनाथपुर,धुनिया टोला व खैरवा पंचायत के खैरवा दलित बस्ती मुसहरी टोला समेत अन्य कई गांवों में राहत पैकेट का वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए आश्रम के मैनेजिंग डायरेक्टर रूद्रेश कुमार सिंह ने बताया कि लगभग पांच सौ परिवारों के बीच राहत पैकेट का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों के बीच चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर लोकनाथ त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह, रौशन कुमार मोनू, राकेश रौशन, भाग्यनारायण सिंह, राजदेव पासवान, राज कुमार पासवान, नागेन्द्र पासवान सहित कई उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें