ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीजिले में दस लाख लोगों ने बनाई मानव शृंखला

जिले में दस लाख लोगों ने बनाई मानव शृंखला

दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रविवार को जिले के लगभग 10 लाख लोगों ने सड़क पर उतरकर हाथ से हाथ मिलाकर मानव शृंखला बना सामाजिक क्रांति का संदेश दिया। डीएम राजीव रौशन ने बताया...

जिले में दस लाख लोगों ने बनाई मानव शृंखला
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 21 Jan 2018 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रविवार को जिले के लगभग 10 लाख लोगों ने सड़क पर उतरकर हाथ से हाथ मिलाकर मानव शृंखला बना सामाजिक क्रांति का संदेश दिया। डीएम राजीव रौशन ने बताया कि रविवार की दोपहर 12 बजे से 12:30 तक सीतामढ़ी के विभिन्न तबके से जुड़े लगभग 10 लाख लोगों ने बाल विवाह,नशा व दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के विरोध में हाथ से हाथ जोड़कर मानव शृंखला की कड़ी बनाई। यह संदेश सामाजिक एकता के साथ सामाजिक बदलाव का संकेत दे गया।

डीएम ने कहा कि सीतामढ़ी जिले के 18 चिन्हित पथों पर 498 किमी से अधिक लम्बी मानव शृंखला का निर्माण किया गया। डीएम ने खुद भी मानव शृंखला बनाई। मौके पर एसपी हरिप्रसाथ एस भी थे। मानव शृंखला के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। इस कार्य में कहीं भी किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो इसके लिए पदाधिकारी पेट्रोलिंग भी करते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें