Sitamarhi News: आज गूंजेंगे देशभक्ति के तराने और शान से लहराएगा तिरंगा

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह डुमरा हवाई अड्डा मैदान पर सुबह 9 बजे होगा, जहां खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ध्वजारोहण करेंगी। समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी हो गई हैं, और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी ताकि लोग घर बैठे आयोजन का आनंद ले सकें।

Sitamarhi News: आज गूंजेंगे देशभक्ति के तराने और शान से लहराएगा तिरंगा

Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। मुख्य समारोह का आयोजन डुमरा हवाई अड्डा मैदान में होगा, जहां सुबह 9 बजे बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह सीतामढ़ी की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी तथा परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर डुमरा हवाई अड्डा मैदान और अन्य सरकारी परिसरों में साफ-सफाई, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है।

मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://sitamarhi.nic.in/ के माध्यम से किया जाएगा, ताकि लोग घर बैठे भी समारोह का आनंद ले सकें। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से समारोह में भाग लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने की अपील की है।विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर भी लहराएगा तिरंगा: जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। समाहरणालय में सुबह 10 बजे, डीआरडीए में 10:05 बजे, जिला परिवहन कार्यालय में 10:10 बजे, अनुमंडल कार्यालय सीतामढ़ी सदर में 10:20 बजे, उत्पाद एवं मद्य निषेध कार्यालय में 10:30 बजे, जिला परिषद में 10:35 बजे, जिला शिक्षा कार्यालय में 10:40 बजे, गृह रक्षा वाहिनी में 10:45 बजे तथा पुलिस लाइन में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: आज गूंजेंगे देशभक्ति के तराने और शान से लहराएगा तिरंगा