ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीरुन्नीसैदपुर की 23 पंचायतों में 62 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

रुन्नीसैदपुर की 23 पंचायतों में 62 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत में आयोजित दूसरे चरण के पैक्स चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। जोनल मजिस्ट्रेट जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनील दत्त झा व प्रखंड निर्वाची...

रुन्नीसैदपुर की 23 पंचायतों में 62 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीThu, 12 Dec 2019 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत में आयोजित दूसरे चरण के पैक्स चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। जोनल मजिस्ट्रेट जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनील दत्त झा व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धनजंय कुमार के देखरेख में आयोजित चुनाव 23 पंचायत के पैक्स में 30769 मतदाताओं में 62 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 61 पैक्स अध्यक्ष के भाग्य का फैसला लोगों ने मतपेटी में बंद कर दिया। मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा संतोष कुमार ने प्रेमनगर सेक्टर में विभिन्न बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। जोनल मजिस्ट्रेट सुनील दत्त झा, बीडीओ धनजंय कुमार ने बूथ का निरीक्षण किया।

रीगा प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कुल 8 पंचायत में पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के लिए 27 बूथों पर चुनाव संपन्न हुआ है। सभी 27 बूथों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी मौजूद था। बुधवार को बुलाकीपुर, रीगा प्रथम, रीगा द्वितीय, बभनगामा, कुशमारी, रेवासी, अन्हारी, भबदेपुर पंचायत में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर जाकर सुबह सात बजे से अपने मत का प्रयोग किया। प्रखंड के पांच पंचायतों में निर्विरोध अध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है। प्रखंड क्षेत्र में 65 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। मतगणना गुरुवार को सुबह सात बजे से प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र में की जायेगी।

सुरसंड प्रखंड में तृतीय चरण में 13 दिसंबर को प्रखंड के कुल 18 पैक्सों में से नौ पैक्सों में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रखंड कार्यालय निर्वाचन कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार नौ पैक्सों में होनेवाले चुनाव को लेकर अमाना एवं बनौली पैक्स में चार-चार, दिवारी मतौना, विररख एवं पठनपुरा पैक्स में तीन-तीन तथा कुम्मा, मरुकी, सुरसंड पश्चिमी एवं श्रीखंडी भिठ्ठा पूर्वी पैक्स में दो-दो मतदान केन्द्र (कुल 25 मतदान केंद्र) बनाए गए है। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन पदाधिकारी सहित चार मतदान कर्मियों की प्रतिनयुक्ति की गयी है। नौ पैक्सों में 25 बूथों पर लगभग 14338 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुये 27 अध्यक्ष पद सहित कूल 92 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान दल में शामिल लोगों को अंतिम नियुक्ति पत्र के साथ ही यात्रा भत्ता एवं चुनाव सामग्री का वितरण कर दिया गया है। थानाध्यक्ष भोला सिंह ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बज्रगृह का निरीक्षण करते हुये आवश्यक निर्देश दिया।विदित हो कि प्रखंड के करड़वाना एवं मलाही का चुनाव कोरम के अभाव में रद्द कर दिया गया है। सुरसंड पूर्वी,राधाउर एवं बघारी पैक्स के सभी 72 प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचित हो जाने से इन पैक्सों चुनाव नहीं हो सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें