ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीजिले में 310 दिव्यांगों को मिला सहायक उपकरण

जिले में 310 दिव्यांगों को मिला सहायक उपकरण

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा स्थानीय गांधी नगर भवन में शनिवार को दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया...

जिले में 310 दिव्यांगों को मिला सहायक उपकरण
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 01 Aug 2021 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

शिवहर | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा स्थानीय गांधी नगर भवन में शनिवार को दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 310 दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रमादेवी, विधायक चेतन आनन्द, संजय गुप्ता तथा डीएम सज्जन राजशेखर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। सांसद ने कहा कि दिव्यांगों को हरस्तर पर संरक्षण एवं प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है। सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। उन्होने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगों को काफी सुविधा होगी। यह एक सरहनीय पहल है। शिविर में दिव्यांगों के बीच ट्राय सायकिल 77, व्हील चेयर 33, चश्मा 100,श्रवण यंत्र 40,बैसाखी बड़ा 20, बैसाखी छोटा 20 तथा चलंत छड़ी 20 का वितरण किया गया। मौके पर डीडीसी विशाल राज, एडीएम शंभू शरण, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमार विवेकानंद, एसडीओ इश्तियाक अहमद अंसारी, एएसडीएम श्री विनीत कुमार तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रितु रानी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें