2024 A Year of Development in Piprahi - Infrastructure Education and Tourism Boost पिपराही ने हासिल की कई उपलब्धि, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi News2024 A Year of Development in Piprahi - Infrastructure Education and Tourism Boost

पिपराही ने हासिल की कई उपलब्धि

पिपराही के लिए 2024 वर्ष विकास का प्रतीक बना। सड़क, पुल, तटबंध, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें बागमती नदी का तटबंध...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीTue, 31 Dec 2024 12:00 AM
share Share
Follow Us on
पिपराही ने हासिल की कई उपलब्धि

पिपराही। प्रखंड क्षेत्र के लिए 2024 वर्ष काफी लाभदायक साबित हुआ। खासकर सङक, पुल,तटबंध, शिक्षा, बिजली तथा पर्यटक के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा कई कार्यों की घोषणा की गई। वर्षों से टूटा बागमती नदी का तटबंध बेलवा घाट से देवापुर तक इसी वर्ष जुङा। दूसरी ओर बेलवा घाट पर विशेष संरचना वाला हेड रेगुलेटर भी बनकर तैयार हो गया। साल के दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पिपराही में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रखंड मुख्यालय में पंचायत सरकार भवन मेसौढा तथा जीविका भवन का उद्घाटन किया। थाना परिसर स्थित अमृत सरोवर को आकर्षक ढंग से तैयार कराया गया। इसी वर्ष प्रखंड मुख्यालय में खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया गया। बेलवा घाट से लेकर डुब्बा घाट होते तरियानी छपरा तक दायां बागमती तटबंध पर सड़क निर्माण कराने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। वर्तमान में बेलवा घाट से डुब्बा घाट तक बागमती तटबंध जीर्ण अवस्था में है। जहां तहां गड्ढा बना हुआ है। सङक बन जाने से एक ओर जहां तटबंध मजबूत हो जाएगा। वहीं सङक बन जाने से क्षेत्र के लोगों को मोतिहारी, सीतामढी, मुजफ्फरपुर सहित कई जगहों पर आना जाना सुगम हो जाएगा। इसके लिए विगत कई दशक से प्रयास किया जा रहा था। क्षतिग्रस्त शंकरपुर बिंधि पुल इसी वर्ष तैयार हुआ। वर्षों बाद वाहनों का आवागमन इस होकर शुरू हुआ। प्रखंड मुख्यालय में तीन दशक से जर्जर व क्षतिग्रस्त भवनों को तोड़कर हटाया गया। कन्या स्कूल को मिली भूमि छतौना विशुनपुर में 500 बेड वाले पिछङा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन निर्माण हेतु भूस्वामियों ने पांच एकङ जमीन सरकार को रजिस्ट्री की। वहीं देकुली धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।