Sitamarhi News: कन्हौली में 160 बोतल कफ सिरप के साथ बाइक जब्त

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

Sitamarhi News: सोनबरसा के कन्हौली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी जवानों ने 160 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप और एक बाइक जब्त की। गश्त के दौरान ओरलहिया गांव के पास बाइक सवार जवानों को देखकर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया। पीछा करने पर वह पकड़ में नहीं आया। बरामद सिरप और बाइक को कानूनी कार्रवाई के लिए कन्हौली थाना पुलिस को सौंपने की तैयारी थी।

Sitamarhi News: कन्हौली में 160 बोतल कफ सिरप के साथ बाइक जब्त

Sitamarhi News: सोनबरसा। कन्हौली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास 160 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप संग एक बाइक जब्त हुई है। सिरप की 160 बोतलें थीं। प्रत्येक बोतल में 100 मिली सिरप था। एसएसबी के आवेदन के अनुसार, 11 अक्तूबर की सुबह सीमा चौकी कन्हौली से सहायक उप निरीक्षक राजा के नेतृत्व में जवान गश्ती पर निकले थे। सुबह करीब 11:05 बजे ओरलहिया गांव के पास सीमा सड़क की ओर जाते समय बाइक सवार दिखा। जवानों को देख वह बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगा। दल ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। जवानों ने मौके पर छोड़ी गई होंडा एसपी 125 बाइक की तलाशी ली।

इसमें छिपाकर रखी गई कोडिनयुक्त कफ सिरप की 160 बोतलें बरामद हुईं। समाचार प्रेषण तक जब्त सिरप और बाइक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कन्हौली थाना पुलिस को सौंपने की तैयारी चल रही थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: कन्हौली में 160 बोतल कफ सिरप के साथ बाइक जब्त