खाद और बीज के बारे में किया गया प्रशिक्षित

Feb 13, 2026 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

पुपरी में कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसमें युवाओं को खाद और बीज के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ पोषक तत्वों के प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र के आधार पर किसानों को लाइसेंस दिया जाएगा ताकि वे खाद और बीज की बिक्री कर सकें।

खाद और बीज के बारे में किया गया प्रशिक्षित

पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में 15 दिवसीय खाद, बीज एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन आधारित प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। केंद्र के नोडल पदाधिकारी सह पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. किंकर कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। युवाओं को खाद एवं बीज के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद प्रमाणपत्र के आधार पर जिला कृषि कार्यालय द्वारा खाद एवं बीज की विक्री के लिए लाइसेंस प्रदान किया जायेगा। इस आधार उर्वरक एवं बीज बेचने के लिए अधिकृत हो जायेंगे। उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने बताया कि किसान मुख्य रूप से यूरिया, डीएपी एवं पोटाश का प्रयोग करते हैं।

जानकारी नहीं होने से अन्य पोषक तत्व जैसे बोरोन, सलफर, जिंक, मैग्नेसियम जैसे पोषक तत्व खेतों में नहीं दे पाते हैं। जबकि इन सभी पोषक तत्वों की भी पौधों को जरूरत होती हैं। इसलिए विक्रेता की जिम्मेवारी होती है कि किसानों को इनके बारे में जानकारी देते हुए क्रय के लिए प्रेरित करें। सस्य वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद ने कहा कि खाद, बीज पर तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।