Sitamarhi News: उर्वरक विक्रेता के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: प्रशिक्षण उपरान्त अधिकृत उर्वरक विक्रेता बन सकेंगेउर्वरक विक्रेता के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत। उर्वरक विक्रेता के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण

Sitamarhi News: उर्वरक विक्रेता के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत

Sitamarhi News: उर्वरक विक्रेता के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में उर्वरक विक्रेता का पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।मुख्य अतिथि सह सुरसंड विधान सभा के विधायक प्रो नागेंद्र राउत एवं केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ रामईश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ,मोमेंटो एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह विधायक ने कहा कि इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकृत उर्वरक विक्रेता बन जाएंगे।इस व्यबसाय से रोजगार प्राप्त होगा और किसानों को भी बेहतर लाभ मिलेगा।

वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने कहा कि इलाके के किसान लोग केवल यूरिया,डीएपी, पोटाश,बोरोन,जिंक का ही उपयोग कर रहे हैं।जबकि फसलों से बेहतर उपज के लिए 16 से 18 प्रकार का पोषक तत्वों की जरूरत होती है।इसमें प्रशिक्षणर्थियों को सभी पोषक तत्वों की जानकारी दी जाएगी।पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ किंकर कुमार एवं उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने कहा इसमें केंचुआ खाद और जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी जाएगी।सस्य वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद एवं पादप रक्षा वैज्ञानिक डॉ श्रीति मोसेस ने कहा फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए एजेंटो बैक्टर,नील हरित शैवाल,एजोला,पीएसबी,केएसबी उर्वरक भी काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।इनके प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है एवं लागत खर्च में कमी आती है।गृह वैज्ञानिक डॉ सलोनी चौहान ने किसी भी फसलों में बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए मिट्टी की जाँच कराने पर जोर दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: उर्वरक विक्रेता के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत