Sitamarhi News: आठ हजार रुपये लेकर 11 वर्षीय छात्र घर से लापता
Sitamarhi News: गौरीगमा गांव से 11 वर्षीय छात्र सार्थक सिंह घर से लापता हो गया है। छात्र ने अलमारी से आठ हजार रुपये लेकर घर छोड़ा। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। छात्र के पास एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान भी था। उसकी तलाश जारी है।

Sitamarhi News: आठ हजार रुपये लेकर 11 वर्षीय छात्र घर से लापता रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के गौरीगमा गांव से 11 वर्षीय छात्र सार्थक सिंह के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता प्रकाश प्रभात के आवेदन पर रुन्नीसैदपुर थाने में एफआईआर की गई है। सार्थक डीएवी रुन्नीसैदपुर में वर्ग छह का छात्र है। आवेदन के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के बाद सार्थक अलमारी में रखे आठ हजार रुपये लेकर घर से निकल गया। वह अपने साथ छोटा मोबाइल फोन, एक शर्ट-पैंट समेत कुछ अन्य सामान भी ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।
इसके बाद पिता ने पुलिस से मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्र की तलाश कराने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्र की तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


