धारदार हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सुरसंड के एक गांव में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ एक युवक ने धारदार हथियार के बल पर दुष्कर्म किया। बच्ची की मां सब्जी बेचने गई थी, तभी आरोपी घर में घुस आया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

धारदार हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

सुरसंड। थाना क्षेत्र के एक गांव 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची को घर में अकेले देखकर गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की माँ अपने परिवार के जीवन-यापन के लिए सब्जी बेचने का काम करती है। रोजाना की तरह वह दोपहर में सुरसंड बाजार में सब्जी बेचने गयी थी। घर में कोई सदस्य को नहीं देखकर उक्त गांव के ही ऐनुल राईन का पुत्र सिकंदर राईन उसके घर में घुस गया और बच्ची का मुँह बंद करते हुये धारदार हथियार दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को नहीं बताने की बात कहते हुये बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। सुरसंड बाजार से वापस लौटने पर पीड़िता की हालत देखकर उसके मां ने उससे पुछताछ की। इसके बाद पीड़िता ने घटना से अपनी मां को अवगत कराया। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी गयी। घटनास्थल सुरसंड व भिठ्ठा थाना के सीमा पर होने के कारण भिठ्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल सशस्त्र बलों के सा्रथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल सुरसंड क्षेत्र में होने से सुरसंड पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पर सुरसंड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के साथ आरोपी को भी मेडिकल जांच के लिये सीतामढ़ी भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।